*#हिन्दुओं याद रखना #मोदी,#योगी,और #शाह,इनकी #ईमानदारी पे कभी शक मत करना,,क्योंकि ये कोई नेता नही

Saturday, 25 July 2026

जब शादी हो जाती हैं तब भाइ बहन मा बाप से ज्यादा साली सास खास हो जाते हैं खास मौको पर पहले उन्हें ही याद किया जाता हैं। आगे रखा जाता है मगर

 रिश्तों का आईना - शादी के बाद


शादी के बाद आदमी के जीवन में दो घर हो जाते हैं। एक जहाँ उसने जन्म लिया, और दूसरा जहाँ से उसकी जन्म-जन्म की साथी आई।


और यहीं से एक अनकहा बंटवारा शुरू हो जाता है।


पहला पड़ाव - दिखावे का दौर


शादी के बाद हर आदमी चाहता है कि दुनिया कहे - "देखो कितना अच्छा दामाद मिला है।"


इसलिए हर खुशी के मौके पर पहली कुर्सी ससुराल की हो जाती है।


दीवाली की मिठाई पहले सास के घर जाएगी, होली के रंग पहले साली के साथ खेला जाएगा, कोई बड़ा फंक्शन है तो दामाद जी को सबसे आगे बिठाया जाएगा, फेसबुक-इंस्टाग्राम की फोटो में भी वही चेहरे सबसे करीब होंगे।


क्यों? क्योंकि ये रिश्ता नया है, इसे बनाना पड़ता है, सजाना पड़ता है, दिखाना पड़ता है।


और इसी बनाने-सजाने-दिखाने में, वो रिश्ते जो बिना बनाए ही बने थे, वो धुंधले पड़ने लगते हैं।


माँ का फोन - "बेटा दो मिनट बात कर ले"

जवाब - "माँ अभी थोड़ा busy हूँ, ससुराल में सब बैठे हैं, बाद में करता हूँ।"


वो "बाद में" कभी-कभी महीनों बाद आता है।


भाई कहता है - "भैया घर आ जाओ"

जवाब - "इस बार साली का बर्थडे है, अगली बार पक्का।"


बहन राखी पर इंतजार करती रह जाती है, क्योंकि भाई को ससुराल में त्योहार मनाना है।


हम भूल जाते हैं कि माँ-बाप ने हमें पालने में कोई "बाद में" नहीं किया था।


दूसरा पड़ाव - सच का दौर


फिर जिंदगी अपने असली रंग में आती है।


एक दिन अचानक बुखार तेज हो जाता है, एक्सीडेंट हो जाता है, या डॉक्टर कह देता है - "एडमिट करना पड़ेगा।"


आप अस्पताल के बिस्तर पर होते हैं। सफेद चादर, हाथ में सुई, और सामने एक अनिश्चितता।


आप फोन उठाते हैं, हिम्मत करके...


उधर से आवाज आती है - "अरे दामाद जी, बहुत अफसोस हुआ, अपना ध्यान रखिएगा। हम मंदिर में प्रार्थना करेंगे। जीजा जी को तो ऑफिस जाना है, सासू माँ की तबीयत भी ठीक नहीं है।"


बात खत्म।


और तभी अस्पताल के दरवाजे पर शोर सा होता है।


वही माँ जिसे आपने कहा था "बाद में बात करता हूँ", वो बिना चप्पल के भागी चली आ रही है, आँचल से आंसू पोंछते हुए।


वही बाप जो कभी आपके सामने रोया नहीं, वो डॉक्टर के पैर पकड़ने को तैयार है - "साहब, कितना भी पैसा लग जाए, बस मेरे बेटे को बचा लो।"


वही भाई जो आपको रोज़ तंग करता था, वो खून देने के लिए लाइन में सबसे आगे खड़ा है।


और वही बहन, जिसे आपने पिछले त्योहार पर भुला दिया था, वो कोने में बैठी भगवान से आपकी उम्र मांग रही है।


उस दिन कोई हिसाब नहीं मांगता। कोई शिकायत नहीं करता कि तुमने हमें कब याद किया था।


आखिरी बात


ससुराल के रिश्ते दिल से निभाओ, उनका सम्मान करो, क्योंकि उन्होंने तुम्हें अपनी सबसे कीमती अमानत दी है। सास को माँ जैसा सम्मान दो, साली को बहन जैसा प्यार दो। ये तुम्हारा धर्म है।


लेकिन ये धर्म, अपने पहले धर्म को मार कर मत निभाओ।


याद रखो -


सास-साली सजावट के फूल हैं, सुंदर लगते हैं, घर की शोभा बढ़ाते हैं।

पर माँ-बाप, भाई-बहन जड़ हैं। फूल मुरझा भी जाएं तो जड़ फिर से फूल उगा देती है, पर जड़ सूख गई तो पूरा पेड़ ही गिर जाता है।


खुशी में तालियां बजाने वाले पराए भी हो सकते हैं,

पर दुख में कंधा देने वाले सिर्फ अपने ही होते हैं।


इसलिए खुशी में सबको याद रखो,

पर दुख में कौन याद रहेगा, उसे कभी मत भूलो।




Friday, 24 July 2026

भगवान की इच्छा से बड़ा कुछ भी नहीं







इस तस्वीर में जो आँख है, वो सिर्फ एक आँख नहीं है...


ये वो आँख है जो सब देखती है। तुम्हारे आँसू भी, तुम्हारी मुस्कान के पीछे छुपा दर्द भी, और तुम्हारी वो दुआ भी जो तुमने कभी जुबान पर नहीं लाई।


भगवान की इच्छा से बड़ा कुछ भी नहीं।


इस एक लाइन में पूरी जिंदगी का सार है।


हम पूरी जिंदगी प्लान बनाते हैं। यहाँ जाना है, ये बनना है, इसे पाना है। और जब प्लान के हिसाब से नहीं होता, तो टूट जाते हैं। शिकायत करने लगते हैं - मेरे साथ ही ऐसा क्यों?


पर सच तो ये है, हमारा प्लान बहुत छोटा है और उनकी योजना बहुत बड़ी।


हम सिर्फ आज देखते हैं, वो हमारा पूरा कल देखते हैं। हम सिर्फ एक रास्ता देखते हैं, वो सारे रास्तों का अंत देखते हैं।


जैसे एक बच्चा रोता है जब माँ उसके हाथ से गंदा खिलौना छीन लेती है, उसे क्या पता माँ ने उसके लिए उससे बेहतर कुछ रखा है। ठीक वैसे ही हम भी रोते हैं जब भगवान हमसे कुछ छीनते हैं। हमें लगता है छीन लिया, पर वो तो हमें किसी बड़ी चीज़ के लिए तैयार कर रहे होते हैं।


"वो जहाँ ले जा रहे हैं, जैसे रख रहे हैं उसे स्वीकार करके चलते रहो"


स्वीकार का मतलब हार मानना नहीं है। 

स्वीकार का मतलब है - भरोसा।


कि अगर आज अँधेरा है, तो इसी अँधेरे में वो मुझे रोशनी देखना सिखा रहे हैं।

अगर आज अकेला हूँ, तो वो मुझे खुद से मिलवा रहे हैं।

अगर आज कुछ खो गया है, तो वो मुझे बता रहे हैं कि मेरा असली सहारा सिर्फ वही हैं।


जगन्नाथ जी की ये बड़ी-बड़ी आँखें हमें यही तो सिखाती हैं। वो पलक नहीं झपकते। मतलब - वो तुम्हें कभी अकेला नहीं छोड़ते। तुम सो जाते हो, पर वो जागते रहते हैं तुम्हारे लिए।


इसलिए लड़ना बंद करो। बहस करना बंद करो किस्मत से।


बस चलते रहो। अपना कर्म पूरी ईमानदारी से करो और परिणाम उन पर छोड़ दो।


क्योंकि आखिरी लाइन ही सबसे खूबसूरत है -


"उनसे बेहतर तुम्हारे लिए कोई नहीं सोच सकता"


माँ-बाप भी एक हद तक सोचते हैं, दोस्त-यार भी एक हद तक। पर वो... वो तुम्हारे लिए वो भी सोचते हैं जो तुम खुद के लिए भी नहीं सोच पाते।


तो आज से एक काम करो, जब भी मन घबराए, बस आँखें बंद करके कह दो -


"जैसी तेरी इच्छा, प्रभु।"


और देखना, दिल कैसे हल्का हो जाएगा।

Tuesday, 28 November 2017

रोहित सरदाना को जिस तरह से धमकी मील रही हैं हिन्दुओं आने वाले वक्त मे तुम्हारे तरफ से कोइ बोलने वाला नहीं मिलेगा

*हिंदुओ की आराध्य देवी है “माँ दुर्गा”*
*करोडो लोगो  की आस्था है “माँ दुर्गा ”*

*“सेक्सी दुर्गा” नाम से  पुरी की पुरी  फ़िल्म बन गई।*

*100सो करोड़ हिंदूओ को जैसे साँप सुंग गया हो।*

*हिन्दुओ के मुंह से एक आवाज तक नही निकल पाती  है।*

*हिन्दूओ के पतन की ये शरुआत है।*

*दूसरी और रोहित सरदाना ने सिर्फ  प्रश्न किया कि सेक्सी दुर्गा पर फ़िल्म बन सकती है तो सेक्सी फातिमा पर  क्यू नही ?*

*इस बहादुर पत्रकार की इतनी छोटी सी बात पर  अमन और  शांति प्रिय  मजहबी लोग भडक गए। लाखो की संख्या में स्टुडिओ में जाकर स्टुडिओ तोड़ दिया मारपीट की  और  रोहित  सरदानाजी पर कई  F.R.I   भी हो गए   इस पत्रकार को जान से मारने की सेकंडों धमकिया मिलनी  अभी भी जारी  है  इस बहादुर पत्रकार के परिवार के लोगो को भी जान से मार देने की धमकिया लगातार  मिल रही है।*

*अगर ऐसा ही चलता रहा तो अपने धर्म के बारे में बुरा हो रहा हो गा तो भी कोई बोलने की हिम्मत भी नही करेगा।*

*लानत है ऐसे हिन्दुओ पर जो अपने धर्म की अवहेलना होते हुव देखे कर भी अपने मुंह से एक आवाज तक भी निकाल नही पाते  है ।*
*भगवान न करे सरदानाजी और उन के परिवार को कुस हो जाये तो हिन्दू को  तो कुस फर्क नही पड़ेगा ।*

*ऐसे कायर हिन्दू 100 करोड़ हो या 200 करोड़ एक ना एक दिन बकरे की तरह जीने वाले समाज  का पतन निच्छित होता ही है।*

*समाज की प्रतिकार करने की क्षमता चली जाती है वो समजो उस समाज के पतन की शरुआत हो चुकी है।*

*वैसे भी बकरे जैसी प्रजा नष्ट हो ही जाती है।*

*हिंदु जो अपने धर्म को दुनिया का सबसे महान धर्म समजते है उन हिन्दुओ को मेरा एक ही प्रश्न है  हिन्दुओ का धर्म सबसे महान है तो हिन्दुओ के पूरी दुनिया मे सिर्फ दो ही देश क्यु बचे हुवे है ?*

*जब कि शान्ति प्रिय अमन पसंद मजहबी  मुस्लिमलोगो के  दुनिया भर में पूरे 56 देश है।*

*दुनिया मे अच्छे विचारों से नही पर शक्तितीशाली लोगों से चलती है।*

*जिस धर्म के लोग शक्तितीशाली होंगे वे ही दुनिया मे राज करेंगे।*
*कायरो को कुचल दिया जाएगा*
*जो शक्तिती हीन होगा वह मारा जाएगा*
*ये कारण है हिन्दुधर्म के सिकुड़ने का*

*इस घटना से ये तो तय है कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि अमन और शान्ति प्रिय मजहबी लोग की जनसंख्या बढ़ जाएंगी तब पूरा देश संविधान से नही  सरिया से ही चलने लगेगा*

*धर्म उसकी हि रक्षा करता है जो धर्म की रक्षा करता है।*

*😓हिन्दू पतन का कारण स्वंय होगा😓*

    *🚩🚩🚩 वन्दे मातरम🚩🚩🚩*


Sunday, 22 October 2017

देश के खिलाफ नारे लगावो और इनाम पावो

जज – तूने भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाया था ?
कैदी – हां
जज – तुमने पकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था ?
कैदी – हां
जज – तुमने भारत का झंडा जलाया था ?
कैदी – हां
जज – तुमने पकिस्तान का झंडा लहराया था ?
कैदी – हां
जज – तुमने ऐसा क्यों किया , तुम्हे पता है इसकी सजा क्या है ?
कैदी – जी हां , मैंने ऐसा बहुत सोच समझ के किया है क्यों किया इसके पहले मै गुमनाम इंसान था , छोटी छोटी चीजो के लिए तरसता था लेकिन जब से ऐसा किया तभी से मैं माननीयो की श्रेणी में आ गया राष्ट्रिय पार्टियो के बड़े बड़े नेता मुझसे मिलने के लिए बेचैन है l
उनके दिन भर फोन आ रहे है ,कोई न कोई रोज सुबह शाम मिलने आता है मेरे विचारधारा पर अच्छे अच्छे राजनैतिक विश्लेषक मंथन कर रहे है
वामपंथी पत्रकार हमारी सराहना कर रहे है
मुझ पर प्रिंट मिडिया में लेख लिखे जा रहे है टी वी चैनलों पर मेरे ऊपर बहस चल रही है कल मै छोटी मोटी नौकरी के लिए परेशान था ,आज बड़ी बड़ी पार्टियों से विधायकी सांसदी चुनाव लड़ने के आफर आ रहे है मेरे खाते में पता नहीं कहा से करोडो रूपये आ गए है l
जज – लेकिन यह राष्ट्रद्रोह है ,तुम पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चल सकता है l
कैदी – मै अकेले नहीं हु जज साहब मैने तो सिर्फ नारा लगाया है राजनीतिज्ञों ने ऐसा करके दिखा दिया है किसी ने देश बाँट दिया तो किसी ने सेना पर ही सवाल खड़ा कर दिया तो कोई कश्मीर को पाकिस्तान हिस्सा बताता है तो कोई कश्मीर को भारत के हिस्से से गायब दिखता है l
अगर वे लोग राष्ट्रद्रोही नहीं हुए तो हम कैसे हो गए ?
फिर भी अगर सजा हुई तो मुझे अपने न्यायालय पर पूरा भरोसा है वह मेरे मरने से पहले कोई फैसला नहीं कर सकता और उससे पहले हम विधायक सांसद मंत्री बन चुके होंगे
ये सच्चाई है पढ़ने के बाद सोचना जरूर

Wednesday, 28 June 2017

रामायण का इक सुंदर प्रसंग जब प्रभु श्री राम केवट से मांगी नाव न केवट आना। कहहि तुम्हार मरमु मैं जाना॥ अब प्रश्न यह उठता है कि जन्म जन्मांतर तक तपस्या करने के बाद भी जिनके मर्म को

मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम का परम भक्तकेवट की एक अनसुनी कथा ?
केवट भगवान राम के मर्म को कैसे जानता था?
रामचरितमानस के अयोध्याकाण्ड में संत श्री तुलसीदास जी ने लिखा है -
मांगी नाव न केवट आना।
कहहि तुम्हार मरमु मैं जाना॥
अब प्रश्न यह उठता है कि जन्म जन्मांतर तक तपस्या करने के बाद भी जिनके मर्म को बड़े बड़े ऋषि-मुनि नहीं जान पाते उन्हीं श्री राम के सामने ही केवट कह रहा है कि मैं तुम्हारे मर्म को जानता हूँ।
बड़ी विचित्र बात लगती है यह। पर विद्वान तुलसीदास जी भी मिथ्या बात नहीं लिख सकते। संत तुलसीदास जी को पूर्ण विश्वास था कि केवट न केवल भगवान विष्णु के अवतार श्री रामचन्द्र के मर्म को जानता था वरन् अपनी इस उपलब्धि के विषय में गर्व पूर्वक स्वयं प्रभु श्रीराम के सामने कहने का साहस भी रखता था तभी उन्होंने ऐसा लिखा।
आइये हम भी जानने का प्रयास करें कि आखिर केवट प्रभु श्री रामचन्द्र जी के मर्म को कैसे जानता था।
वो चित्र तो आपने देखा ही होगा जिसमें क्षीरसागर में भगवान विष्णु शेष शैया पर विश्राम कर रहे हैं और लक्ष्मीजी उनके पैर दबा रही हैं। जरूर देखा होगा। हाँ तो बात ये हुई कि विष्णु जी के एक पैर का अंगूठा शैया के बाहर आ गया और लहरें उससे खिलवाड़ करने लगीं।
क्षीरसागर के एक कछुये ने इस दृश्य को देखा और मन में यह विचार कर कि मैं यदि भगवान विष्णु के अंगूठे को अपनी जिव्ह्या से स्पर्श कर लूँ तो मेरा मोक्ष हो जायेगा उनकी ओर बढ़ा। उसे भगवान विष्णु की ओर आते हुये शेषनाग जी ने देख लिया और कछुये को भगाने के लिये जोर से फुँफकारा। फुँफकार सुन कर कछुवा भाग कर छुप गया। कुछ समय पश्चात् जब शेष जी का ध्यान हट गया तो उसने पुनः प्रयास किया। इस बार लक्ष्मी देवी की दृष्टि उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे भगा दिया। इस प्रकार उस कछुवे ने अनेकों प्रयास किये पर शेष जी और लक्ष्मी माता के कारण उसे कभी सफलता नहीं मिली।
यहाँ तक कि सृष्टि की रचना हो गई और सत्युग बीत जाने के बाद त्रेता युग आ गया। इस मध्य उस कछुवे ने अनेक बार अनेक योनियों जन्म लिया और प्रत्येक जन्म में भगवान की प्राप्ति का प्रयत्न करता रहा। अपने तपोबल से उसने दिव्य दृष्टि प्राप्त कर लिया था। उसे पता था कि त्रेता युग में वही क्षीरसागर में शयन करने वाले विष्णु राम का, वही शेष जी लक्ष्मण का और वही लक्ष्मी देवी सीता के रूप में अवतरित होंगे तथा वनवास के समय उन्हें गंगा पार उतरने की आवश्यकता पड़गी। इसीलिये वह भी केवट बन कर वहाँ आ गया था।
एक युग से भी अधिक काल तक तपस्या करने के कारण उसने प्रभु के सारे मर्म जान लिये थे इसीलिये उसने राम से कहा था कि मैं आपका मर्म जानता हूँ। संत श्री तुलसीदास जी भी इस तथ्य को जानते थे इसलिये अपनी चौपाई में केवट के मुख से कहलवाया है कि “कहहि तुम्हार मरमु मैं जाना”।
केवल इतना ही नहीं, इस बार केवट इस अवसर को किसी भी प्रकार हाथ से जाने नहीं देना चाहता था। उसे याद था कि शेषनाग क्रोध कर के फुँफकारते थे और मैं डर जाता था। अबकी बार वे लक्ष्मण के रूप में मुझ पर अपना बाण भी चला सकते हैं पर इस बार उसने अपने भय को त्याग दिया था, लक्ष्मण के तीर से मर जाना उसे स्वीकार था पर इस अवसर को खो देना नहीं। इसीलिये विद्वान संत श्री तुलसीदास जी ने लिखा है -
पद कमल धोइ चढ़ाइ नाव न नाथ उरराई चहौं।
मोहि राम राउरि आन दसरथ सपथ सब साची कहौं॥
बरु तीर मारहु लखनु पै जब लगि न पाय पखारिहौं।
तब लगि न तुलसीदास नाथ कृपाल पारु उतारिहौं॥
(हे नाथ! मैं चरणकमल धोकर आप लोगों को नाव पर चढ़ा लूँगा; मैं आपसे उतराई भी नहीं चाहता। हे राम! मुझे आपकी दुहाई और दशरथ जी की सौगंध है, मैं आपसे बिल्कुल सच कह रहा हूँ। भले ही लक्ष्मण जी मुझे तीर मार दें, पर जब तक मैं आपके पैरों को पखार नहीं लूँगा, तब तक हे तुलसीदास के नाथ! हे कृपालु! मैं पार नहीं उतारूँगा।)

तुलसीदास जी आगे और लिखते हैं -
सुनि केवट के बैन प्रेम लपेटे अटपटे।
बिहसे करुनाऐन चितइ जानकी लखन तन॥
केवट के प्रेम से लपेटे हुये अटपटे वचन को सुन कर करुणा के धाम श्री रामचन्द्र जी जानकी जी और लक्ष्मण जी की ओर देख कर हँसे। जैसे वे उनसे पूछ रहे हैं कहो अब क्या करूँ, उस समय तो केवल अँगूठे को स्पर्श करना चाहता था और तुम लोग इसे भगा देते थे पर अब तो यह दोनों पैर माँग रहा है।
केवट बहुत चतुर था। उसने अपने साथ ही साथ अपने परिवार और पितरों को भी मोक्ष प्रदान करवा दिया। तुलसीदास जी लिखते हैं -
पद पखारि जलु पान करि आपु सहित परिवार।
पितर पारु करि प्रभुहि पुनि मुदित गयउ लेइ पार॥
चरणों को धोकर पूरे परिवार सहित उस चरणामृत का पान करके उसी जल से पितरों का तर्पण करके अपने पितरों को भवसागर से पार कर फिर आनन्दपूर्वक प्रभु श्री रामचन्द्र को गंगा के पार ले गया।
जय श्री राम.

Saturday, 10 June 2017

Beti padhavo dahej bachavo वर्तमान ओहदे के हिसाब से देख लीजियेगा फिर वरना हमें कोई मैचिंग रिश्ता देखना होगा।

चौबे जी का लड़का है अशोक, एमएससी पास। नौकरी के लिए चौबे जी निश्चिन्त थे, कहीं न कहीं तो जुगाड़ लग ही जायेगी। ब्याह कर देना चाहिए।

मिश्रा जी की लड़की है ममता, वह भी एमए पहले दर्जे में पास है, मिश्रा जी भी उसकी शादी जल्दी कर देना चाहते हैं।

सयानों से पोस्ट ग्रेजुएट लड़के का भाव पता किया गया। पता चला वैसे तो रेट पांच से छः लाख का चल रहा है, पर बेकार बैठे पोस्ट ग्रेजुएटों का रेट तीन से चार लाख का है।

सयानों ने सौदा साढ़े तीन में तय करा दिया। बात तय हुए अभी एक माह भी नही हुआ था, कि पब्लिक सर्विस कमीशन से पत्र आया कि अशोक का डिप्टी कलक्टर के पद पर चयन हो गया है।

चौबे- साले, नीच, कमीने... हरामजादे हैं कमीशन वाले...!
पत्नि- लड़के की इतनी अच्छी नौकरी लगी है नाराज क्यों होते हैं?

चौबे- अरे सरकार निकम्मी है, मैं तो कहता हूँ इस देश में क्रांति होकर रहेगी... यही पत्र कुछ दिन पहले नहीं भेज सकते थे, डिप्टी कलेक्टर का 40-50 लाख यूँ ही मिल जाता।

पत्नि- तुम्हारी भी अक्ल मारी गई थी, मैं न कहती थी महीने भर रुक जाओ, लेकिन तुम न माने... हुल-हुला कर सम्बन्ध तय कर दिया...
मैं तो कहती हूँ मिश्रा जी को पत्र लिखिये वो समझदार आदमी हैं।

प्रिय मिश्रा जी,
अत्रं कुशलं तत्रास्तु !
आपको प्रसन्नता होगी कि अशोक का चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हो गया है। विवाह के मंगल अवसर पर यह मंगल हुआ। इसमें आपकी सुयोग्य पुत्री के भाग्य का भी योगदान है।
आप स्वयं समझदार हैं, नीति व मर्यादा जानते हैं। धर्म पर ही यह पृथ्वी टिकी हुई है। मनुष्य का क्या है, जीता मरता रहता है। पैसा हाथ का मैल है, मनुष्य की प्रतिष्ठा बड़ी चीज है। मनुष्य को कर्तव्य निभाना चाहिए, धर्म नहीं छोड़ना चाहिए। और फिर हमें तो कुछ चाहिए नहीं, आप जितना भी देंगे अपनी लड़की को ही देंगे।वर्तमान ओहदे के हिसाब से देख लीजियेगा फिर वरना हमें कोई मैचिंग रिश्ता देखना होगा।

मिश्रा परिवार ने पत्र पढ़ा, विचार किया और फिर लिखा-
प्रिय चौबे जी,
आपका पत्र मिला, मैं स्वयं आपको लिखने वाला था। अशोक की सफलता पर हम सब बेहद खुश हैं। आयुष्मान अब डिप्टी कलेक्टर हो गया हैं। अशोक चरित्रवान, मेहनती और सुयोग्य लड़का है। वह अवश्य तरक्की करेगा।
आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि ममता का चयन आईएएस के लिए हो गया है। कलेक्टर बन कर आयुष्मति की यह इच्छा है कि अपने अधीनस्थ कर्मचारी से वह विवाह नहीं करेगी।
मुझे यह सम्बन्ध तोड़कर अपार हर्ष हो रहा है।

*"बेटी पढाओ, दहेज मिटाओ"*😂

*एक रोटी कम खाओ,*
*पर,बेटी जरूर पढ़ाओ*

.

Tuesday, 30 May 2017

Go mata ko katne vale kutto dhyan se padh lo वैश्यावृति बंद हुई तो कैसे विरोध जताओगे ? बेटी-बहन को लेकर क्या तुम सड़कों पर आ जाओगे

पहली बार किसी विपक्ष द्वारा अक्षम्य कृत्य करने पर ग़ुस्सा नही, दर्द हो रहा है । केरल कांग्रेस ने केमरा के सामने गाय काटी । इस गुस्से को बेहद गुस्से में  लिखा  है । दोगले धर्मनिरपेक्ष दूर रहे ।

***********************************

शर्म, हया और देश धर्म, सब कुछ खूँटी पर टाँग गया ।
आज विपक्ष मर्यादा की,,,, सब सीमाएँ लाँघ गया ।

इतना पापी,, दुष्ट,, धूर्त कोई गंदा भी हो सकता है ?
क्या कोई 'व्यक्ति-विरोध' में इतना अंधा भी हो सकता है ?

मत समझो गाय काटकर, तुमने विजय यात्रा रोकी है ।
कांग्रेसी ताबूत में तुमने,,,, कील आख़िरी ठोकी है ।

अय्याशी की पैदाइश हो, इस धरती पर पाप हो तुम ।
कुर्सी खातिर 'माँ' काटी है, मुगलो के भी बाप हो तुम ।

वैश्यावृति बंद हुई तो,,,, कैसे विरोध जताओगे ?
बेटी-बहन को लेकर क्या तुम सड़कों पर आ जाओगे ?

जो घड़ा पाप का भरा हुआ था, तुमने स्वयं ही फोड़ दिया ।
औरंगजेब और बाबर, ग़जनी सबको पीछे छोड़ दिया ।

देश विरोधी बने हुए हो, कुछ भी ना सोचा तुमने ।
सावरकर के चित्रों को,,,, दीवारों से नौंचा तुमने ।

लहू उबाले मार मारकर,,  उस दिन मेरा खौला था ।
जिस दिन "भगवा आतंकी" संसद में तुमने बोला था ।

शाप लगेगा गौ माता का,,, देश तुम्हें धिक्कारेगा ।
मुरली वाला कृष्ण तुम्हें तड़पा-तड़पाकर मारेगा ।

दो साल के बाद ये जनता सड़कों पर आ जाएगी ।
अबकी बार तुम्हारी चालीस सीटें भी खा जाएगी ।

प्रसारित करें
Share kare pls

Wednesday, 24 May 2017

Hindu yak ho javo Abhi vact hai फेस बुक की फेकू id याँ आप को मुर्ख बना रही है। आप जिससे बात कर रहे आप को ही नहीं मालूम वह कौन है


फेस बुक की फेकू id याँ आप को मुर्ख बना रही है। आप जिससे बात कर रहे आप को ही नहीं मालूम वह कौन है??????

चार मित्र थे 1 सोहराब, 2 सरफराज3 हामिद कुरैशी
4 अहमद
इन चारों ने एक एक fake ID(नकली आई डी) बनाई फेसबुक पे
सोहराब ने अपना नाम लिखा -सुनील यादव,
सरफराज ने नाम लिखा- अमित मिश्रा
हामिद ने नाम लिखा- नागेंद्र कुमार पासवान
और अहमद ने लिखा - सुरेंद्र सिंह

अब सुनील यादव याने सोहराब
पोस्ट डालते हैं की "धर्म के नाम पर ब्राह्मणों ने हमेशा हमारा शोषण किया है कोई देवी देवता नहीं होता हिन्दू धर्म सिर्फ ब्राह्मणों का बकवास है ये सब बीजेपी और आरएसएस वाला है ।"

अब शुरू होता है इस नाटक के बाँकी तीनो किरदार का तमाशा कमेंट बॉक्स में ।

Comment

सुरेंद्र सिंह =अहमद-

ऐ सुनील यादव खबरदार जो हिन्दू धर्म के बारे में कुछ बोला तुम यादव लोग हिन्दू नहीं हो सकता #$%2-4गाली लिख देता है ।

फिर बारी आती है तीसरे नौटंकी वाज की-

नागेंद्र पासवान = हामिद

नमो बुद्धाय
अरे भाई गाली गलौज क्यूँ कर रहे सच्चाई तो कड़वी होती ही है तुमलोग हम दलितों को मंदिर में घुसने नहीं देते हो ये धर्म नहीं पाखण्ड है इससे अच्छा तो इस्लाम है सभी बराबर खरे हो कर नमाज पढ़ते हैं ।

अब तीसरा नौटंकी वाज आता है कमेंट बॉक्स में-

अमित मिश्रा= सरफ़राज़

हाँ हाँ तुमलोग अछूत हो तो क्यूँ घुसने दे मंदिर में??
जाओ इस्लाम ही अपना लो तुम सब मुर्ख हो कौन मुंह लगाये ।

--–---------------

मित्रों सिर्फ इन चार  की इतनी सी नौटंकी जबकि चारो एक ही समुदाय के हैं -
मात्र इतनी नौटंकी के बाद कई हिन्दू यादव ,राजपूत, ब्राह्मण और दलित सभी तुरंत इस कमेंट बॉक्स में अपनी-अपनी जाती के समर्थन में बिना सोचे-समझे बिना अगले किसी fake id को जाने समझे आपस में एक दूसरे से लड़ने लगते हैं और हमारे जातिवाद का फायदा उठाने वाले वो चारो हमारी मूर्खता पर अट्टहास लगा कर हँसते हैं ।
ईस प्रकार हम आपस में ही तिनके की तरह बिखर रहे और देश के अंदर -बाहर से दुश्मन घात लगा कर बैठा है मौके की तलाश में , और इस प़कार हिन्दूऔ मे आपसी फूट डाल कर लड़ाते हे , धर्म परिवर्तन कराते हे ।
साभार।

विचार करें-

ऐसे लाखों सोहराब और सरफराज दिन रात शोशल मिडिया पर हम सबको तोड़ने और लड़ाने के लिए काम कर रहे हैं ।
हिन्दू लड़कियों के फ्रेंड लिस्ट में घुस कर बबलू, पप्पू डब्लू इत्यादि नाम से दिन रात good morning और good evning कर फूलों से भरे गुलदस्ते का फोटो भेजते रहते हैं ।
ज़िहाद अपने चरम पर है हर स्तर से क्षति पहुंचाने पर कार्य हो रहा है वो भी युद्धस्तर पर ।
कृपया इस संदेश को आगे बढ़ाने की कृपा करें ताकि सभी को हकीकत समझ आये

तिरुवनंतपुरम में समुद्र के पास एक बुजुर्ग भगवद्गीता पढ़ रहे थे तभी एक

...1970 के समय तिरुवनंतपुरम में समुद्र के पास एक बुजुर्ग भगवद्गीता पढ़ रहे थे तभी एक नास्तिक और होनहार नौजवान उनके पास आकर बैठा, उसने उन पर कटाक्ष किया कि लोग भी कितने मूर्ख है विज्ञान के युग मे गीता जैसी ओल्ड फैशन्ड बुक पढ़ रहे है। उसने उन सज्जन से कहा कि आप यदि यही समय विज्ञान को दे देते तो अब तक देश ना जाने कहाँ पहुँच चुका होता, उन सज्जन ने उस नौजवान से परिचय पूछा तो उसने बताया कि वो कोलकाता से है और विज्ञान की पढ़ाई की है अब यहाँ भाभा परमाणु अनुसंधान में अपना कैरियर बनाने आया है।

आगे उसने कहा कि आप भी थोड़ा ध्यान वैज्ञानिक कार्यो में लगाये भगवद्गीता पढ़ते रहने से आप कुछ हासिल नही कर सकोगे। सज्जन मुस्कुराते हुए जाने के लिये उठे, उनका उठना था की 4 सुरक्षाकर्मी वहाँ उनके आसपास आ गए, आगे ड्राइवर ने कार लगा दी जिस पर लाल बत्ती लगी थी। लड़का घबराया और उसने उनसे पूछा आप कौन है??? उन सज्जन ने अपना नाम बताया 'विक्रम साराभाई' जिस भाभा परमाणु अनुसंधान में लड़का अपना कैरियर बनाने आया था उसके अध्यक्ष वही थे। उस समय विक्रम साराभाई के नाम पर 13 अनुसंधान केंद्र थे, साथ ही साराभाई को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने परमाणु योजना का अध्यक्ष भी नियुक्त किया था।

अब शर्मसार होने की बारी लड़के की थी वो साराभाई के चरणों मे रोते हुए गिर पड़ा। तब साराभाई ने बहुत अच्छी बात कही, उन्होंने कहा कि "हर निर्माण के पीछे निर्माणकर्ता अवश्य है। इसलिए फर्क नही पड़ता ये महाभारत है या आज का भारत, ईश्वर को कभी मत भूलो।"

आज नास्तिक गण विज्ञान का नाम लेकर कितना नाच ले मगर इतिहास गवाह है कि विज्ञान ईश्वर को मानने वाले आस्तिकों ने ही रचा है, फिर चाहे वो किसी भी धर्म को मानने वाले क्यो ना हो। ईश्वर सत्य है।

Saturday, 20 May 2017

क्रोध के दो मिनट krodh ke 2 minute

एक युवक ने विवाह के दो साल बाद
परदेस जाकर व्यापार करने की
इच्छा पिता से कही ।
पिता ने स्वीकृति दी तो वह अपनी गर्भवती
पत्नी को माँ-बाप के जिम्मे छोड़कर व्यापार
करने चला गया ।
परदेश में मेहनत से बहुत धन कमाया और
वह धनी सेठ बन गया ।
सत्रह वर्ष धन कमाने में बीत गए तो सन्तुष्टि हुई
और वापस घर लौटने की इच्छा हुई ।
पत्नी को पत्र लिखकर आने की सूचना दी
और जहाज में बैठ गया ।
उसे जहाज में एक व्यक्ति मिला जो दुखी
मन से बैठा था ।
सेठ ने उसकी उदासी का कारण पूछा तो
उसने बताया कि
इस देश में ज्ञान की कोई कद्र नही है ।
मैं यहाँ ज्ञान के सूत्र बेचने आया था पर
कोई लेने को तैयार नहीं है ।
सेठ ने सोचा 'इस देश में मैने बहुत धन कमाया है,
और यह मेरी कर्मभूमि है,
इसका मान रखना चाहिए !'
उसने ज्ञान के सूत्र खरीदने की इच्छा जताई ।
उस व्यक्ति ने कहा-
मेरे हर ज्ञान सूत्र की कीमत 500 स्वर्ण मुद्राएं है ।
सेठ को सौदा तो महंगा लग रहा था..
लेकिन कर्मभूमि का मान रखने के लिए
500 स्वर्ण मुद्राएं दे दी ।
व्यक्ति ने ज्ञान का पहला सूत्र दिया-
कोई भी कार्य करने से पहले दो मिनट
रूककर सोच लेना ।
सेठ ने सूत्र अपनी किताब में लिख लिया ।

कई दिनों की यात्रा के बाद रात्रि के समय
सेठ अपने नगर को पहुँचा ।
उसने सोचा इतने सालों बाद घर लौटा हूँ तो
क्यों न चुपके से बिना खबर दिए सीधे
पत्नी के पास पहुँच कर उसे आश्चर्य उपहार दूँ ।

घर के द्वारपालों को मौन रहने का इशारा
करके सीधे अपने पत्नी के कक्ष में गया
तो वहाँ का नजारा देखकर उसके पांवों के
नीचे की जमीन खिसक गई ।
पलंग पर उसकी पत्नी के पास एक
युवक सोया हुआ था ।

अत्यंत क्रोध में सोचने लगा कि
मैं परदेस में भी इसकी चिंता करता रहा और
ये यहां अन्य पुरुष के साथ है ।
दोनों को जिन्दा नही छोड़ूगाँ ।
क्रोध में तलवार निकाल ली ।

वार करने ही जा रहा था कि उतने में ही
उसे 500 स्वर्ण मुद्राओं से प्राप्त ज्ञान सूत्र
याद आया-
कि कोई भी कार्य करने से
पहले दो मिनट सोच लेना ।
सोचने के लिए रूका ।
तलवार पीछे खींची तो एक बर्तन से टकरा गई ।

बर्तन गिरा तो पत्नी की नींद खुल गई ।
जैसे ही उसकी नजर अपने पति पर पड़ी
वह ख़ुश हो गई और बोली-
आपके बिना जीवन सूना सूना था ।
इन्तजार में इतने वर्ष कैसे निकाले
यह मैं ही जानती हूँ ।

सेठ तो पलंग पर सोए पुरुष को
देखकर कुपित था ।
पत्नी ने युवक को उठाने के लिए कहा- बेटा जाग ।
तेरे पिता आए हैं ।
युवक उठकर जैसे ही पिता को प्रणाम
करने झुका माथे की पगड़ी गिर गई ।
उसके लम्बे बाल बिखर गए ।

सेठ की पत्नी ने कहा- स्वामी ये आपकी बेटी है ।
पिता के बिना इसके मान को कोई आंच न आए
इसलिए मैंने इसे बचपन से ही पुत्र के समान ही
पालन पोषण और संस्कार दिए हैं ।

यह सुनकर सेठ की आँखों से
अश्रुधारा बह निकली ।
पत्नी और बेटी को गले लगाकर
सोचने लगा कि यदि
आज मैने उस ज्ञानसूत्र को नहीं अपनाया होता
तो जल्दबाजी में कितना अनर्थ हो जाता ।
मेरे ही हाथों मेरा निर्दोष परिवार खत्म हो जाता ।

ज्ञान का यह सूत्र उस दिन तो मुझे महंगा
लग रहा था लेकिन ऐसे सूत्र के लिए तो
500 स्वर्ण मुद्राएं बहुत कम हैं ।
'ज्ञान तो अनमोल है '

इस कहानी का सार यह है कि
जीवन के दो मिनट जो दुःखों से बचाकर
सुख की बरसात कर सकते हैं ।
वे हैं - *'क्रोध के दो मिनट'*

इस कहानी को शेयर जरूर  करें
क्योंकि आपका एक शेयर किसी व्यक्ति को उसके क्रोध पर अंकुश रखने के लिए
प्रेरित कर सकता है ।🙏🌹🙏

Thursday, 11 May 2017

एक माँ कश्मीर मे तैनात फौजी बेटे से

(एक माँ कश्मीर मे तैनात फौजी बेटे से)

फोन किया माँ ने बेटे को तूने नाक कटाई है,
तेरी बहना से सब कहते बुजदिल तेरा भाई है!

ऐसी भी क्या मजबुरी थी ऐसी क्या लाचारी थी,
कुछ कुत्तो की टोली कैसे तुम शेरो पर भारी थी!
वीर शिवा के वंशज थे तुम चाट क्यु ऐसे धुल गए,
हाथो मे हथियार तो थे क्यु उन्हें चलाना भूल गये!
गीदड़ बेटा पैदा कर के मैने कोख लजाई है,
तेरी बहना से सब कहते बुजदिल तेरा भाई है!!
     
(लाचार फौजी अपनी माँ से)

इतना भी कमजोर नही था माँ मेरी मजबुरी थी,
उपर से फरमान यही था चुप्पी बहुत जरूरी थी!
सरकारे ही पिटवाती है हम को इन गद्दारो से,
गोली का आदेश नही है दिल्ली के दरबारो से!
गिन-गिनकर मैं बदले लूँगा कसम ये मैंने खाई है,
तू गुड़िया से कह देना ना बुजदिल तेरा भाई है!!👇🏿


Wednesday, 10 May 2017

भगवान का दोस्त एक सुन्दर प्रसंग

एक बच्चा जला देने वाली गर्मी में नंगे पैर
गुलदस्ते बेच रहा था..
::
लोग उसमे भी मोलभाव कर रहे थे..
::
एक सज्जन को  उसके पैर  देखकर बहुत
दुःख हुआ, सज्जन ने बाज़ार से नया जूता
ख़रीदा और उसे देते हुए कहा :: "बेटा लो,
ये जूता पहन लो..!!"
::
लड़के ने फ़ौरन जूते निकाले
और पहन लिए..
::
उसका चेहरा ख़ुशी से दमक उठा था..
वो उस सज्जन की तरफ़ पल्टा -
और हाथ थाम कर पूछा : "आप भगवान हैं..??
::
"उसने घबरा कर हाथ छुड़ाया और कानों को
हाथ लगा कर कहा ~ "नहीं बेटा, नहीं..
मैं भगवान नहीं..!!"
::
लड़का फिर मुस्कराया और कहा,
तो फिर ज़रूर भगवान के दोस्त होंगे..??
::
क्योंकि मैंने कल रात भगवान से कहा था कि
मुझे नऐ जूते दे दें...
::
वो सज्जन मुस्कुरा दिया और उसके माथे को
प्यार से चूमकर अपने घर की तरफ़ चल पड़ा..!!
::
अब वो सज्जन भी जान चुके थे कि भगवान का
दोस्त होना कोई मुश्किल काम नहीं..!!
खुशियाँ बाटने से मिलती है ~ मंदिर में नहीं..!!
.      *🔴::"जय श्री कृष्ण"::🔴*


Monday, 3 April 2017

Sishupal rupi Parsant papi pushad ne apne twitter pe likha tha अब ये तो पक्का है कि फिर कोई इसको कूटेगा

योगी से नफरत के चलते 2-2 कौड़ी के पत्रकार, सड़क-छाप रोमियो की तुलना बाल कृष्ण और गोपियों से कर रहे हैं।

पापी  भूषण ने फिर हम सब की
धार्मिक भावना पर चोट कर दी !!

देख लेना
फिर कोई इस कुत्ते को कूटेगा !!!!
---------------------------------------
Parsant papi pushad ne apne twitter pe likha tha

*"रोमियो ने सिर्फ*
*एक महिला से प्यार किया था,*
*जबकि कृष्ण छेड़खानी करने में मशहूर थे !*
*क्या आदित्यनाथ में इतनी हिम्मत है कि*
*वह चौकसी रखने वाले दल का नाम*
*ऐंटी_कृष्णा_स्क्वॉड रखेंगे ?"*
*----------- शीसुपाल रुपी प्रशांत भूषण*

अब ये तो पक्का है कि
फिर कोई इसको कूटेगा !!!
देख लेना !!!!!

केस तो हम करेगे ही !!!
कुटाई बोनस में !

*जय माँ भारती*
*वंदे मातरम्*
*----- महाकाल*

Tuesday, 29 December 2015

Hindu navbarsh हिम्मत करके पढिऐ फिर HAPPY NEW YEAR मना लेना

Pls read

ना तो जनवरी साल का पहला मास है और ना ही 1 जनवरी पहला दिन ..

जो आज तक जनवरी को पहला महीना मानते आए है वो जरा इस बात पर विचार करिए ..

सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर क्रम से 7वाँ, 8वाँ, नौवाँ और दसवाँ महीना होना चाहिए जबकि ऐसा नहीं है .. ये क्रम से 9वाँ,10वाँ,11वां और
 बारहवाँ महीना है .. हिन्दी में सात को सप्त, आठ को अष्ट कहा जाता है, इसे अग्रेज़ी में sept(सेप्ट) तथा oct(ओक्ट) कहा जाता है .. इसी से september तथा October बना ..

नवम्बर में तो सीधे-सीधे हिन्दी के "नव" को ले लिया गया है तथा दस अंग्रेज़ी में "Dec" बन जाता है जिससे
December बन गया ..

ऐसा इसलिए कि 1752 के पहले दिसंबर दसवाँ महीना ही हुआ करता था। इसका एक प्रमाण और है ..

जरा विचार करिए कि 25 दिसंबर यानि क्रिसमस को X-mas क्यों कहा जाता है????
इसका उत्तर ये है की "X" रोमन लिपि में दस का प्रतीक है और mas यानि मास अर्थात महीना .. चूंकि दिसंबर दसवां महीना हुआ करता था इसलिए 25 दिसंबर दसवां महीना यानि X-mas से प्रचलित हो गया ..

इन सब बातों से ये निष्कर्ष निकलता है
 की या तो अंग्रेज़ हमारे पंचांग के अनुसार ही चलते थे या तो उनका 12 के बजाय 10 महीना ही हुआ करता था ..

साल को 365 के बजाय 305 दिन
 का रखना तो बहुत बड़ी मूर्खता है तो ज्यादा संभावना इसी बात की है कि प्राचीन काल में अंग्रेज़ भारतीयों के प्रभाव में थे इस कारण सब कुछ भारतीयों जैसा ही करते थे और इंगलैण्ड ही क्या पूरा विश्व ही भारतीयों के प्रभाव में था जिसका प्रमाण ये है कि नया साल भले ही वो 1 जनवरी को माना लें पर उनका नया बही-खाता 1 अप्रैल से शुरू होता है ..

लगभग पूरे विश्व में वित्त-वर्ष अप्रैल से लेकर मार्च तक होता है यानि मार्च में अंत और अप्रैल से शुरू..

भारतीय अप्रैल में अपना नया साल मनाते थे तो क्या ये इस बात का प्रमाण नहीं है कि पूरे विश्व को भारतीयों ने अपने अधीन रखा था।

इसका अन्य प्रमाण देखिए-अंग्रेज़
 अपना तारीख या दिन 12 बजे
 रात से बदल देते है .. दिन की शुरुआत सूर्योदय से होती है तो 12 बजे रात से नया दिन का क्या तुक बनता है ??

तुक बनता है भारत में नया दिन सुबह से गिना जाता है, सूर्योदय से करीब दो-ढाई घंटे पहले के समय को ब्रह्म-मुहूर्त्त की बेला कही जाती है और यहाँ से नए दिन की शुरुआत होती है.. यानि की करीब 5-5.30 के आस-पास और
 इस समय इंग्लैंड में समय 12 बजे के आस-पास का होता है।

चूंकि वो भारतीयों के प्रभाव में थे इसलिए वो अपना दिन भी भारतीयों के दिन से मिलाकर रखना चाहते थे ..

इसलिए उन लोगों ने रात के 12 बजे से ही दिन नया दिन और तारीख बदलने का नियम अपना लिया ..

जरा सोचिए वो लोग अब तक हमारे अधीन हैं, हमारा अनुसरण करते हैं,
और हम राजा होकर भी खुद अपने अनुचर का, अपने अनुसरणकर्ता का या सीधे-सीधी कहूँ तो अपने दास का ही हम दास बनने को बेताब हैं..

कितनी बड़ी विडम्बना है ये .. मैं ये नहीं कहूँगा कि आप आज 31 दिसंबर को रात के 12 बजने का बेशब्री से इंतजार ना करिए या 12 बजे नए साल की खुशी में दारू मत पीजिए या खस्सी-मुर्गा मत काटिए। मैं बस ये कहूँगा कि देखिए खुद को आप, पहचानिए अपने आपको ..

हम भारतीय गुरु हैं, सम्राट हैं किसी का अनुसरी नही करते है .. अंग्रेजों का दिया हुआ नया साल हमें नहीं चाहिये, जब सारे त्याहोर भारतीय संस्कृति के रीती रिवाजों के अनुसार ही मानते हैं तो नया साल क्यों नहीं?

वंदेमातरम् ।

Thursday, 27 August 2015

Shri Krishna ki maya

सुदामा ने एक बार श्रीकृष्ण ने पूछा कान्हा, मैंआपकी
माया के दर्शन करना चाहता हूं... कैसी होती
है?"श्री कृष्ण ने टालना चाहा, लेकिन सुदामा की
जिद परश्री कृष्ण ने कहा, "अच्छा, कभी वक्तआएगा
तो बताऊंगा|"और फिर एक दिन कहने लगे...
सुदामा,आओ, गोमती में स्नान करने चलें| दोनों
गोमती के तट परगए| वस्त्र उतारे| दोनों नदी में उतरे...
श्रीकृष्ण स्नान करकेतट पर लौट आए| पीतांबर पहनने
लगे... सुदामा ने देखा,कृष्ण तो तट पर चला गया है, मैं
एक डुबकी औरलगा लेता हूं... और जैसे ही सुदामा ने
डुबकी लगाई...भगवान ने उसे अपनी माया का दर्शन
कर दिया|सुदामा को लगा, गोमती में बाढ़ आ गई है,
वह बहे जा रहे हैं,सुदामा जैसे-तैसे तक घाट के किनारे
रुके| घाट पर चढ़े| घूमनेलगे| घूमते-घूमते गांव के पास आए|
वहां एक हथिनी ने उनकेगले में फूल माला पहनाई|
सुदामा हैरान हुए| लोग इकट्ठेहो गए| लोगों ने कहा,
"हमारे देश के राजा की मृत्यु हो गईहै| हमारा नियम
है, राजा की मृत्यु के बाद हथिनी, जिसभी व्यक्ति
के गले में माला पहना दे,वही हमारा राजा होता है|
हथिनी ने आपके गले मेंमाला पहनाई है, इसलिए अब
आप हमारे राजा हैं|"सुदामा हैरान हुआ| राजा बन
गया| एक राजकन्याके साथउसका विवाह भी हो
गया| दो पुत्र भी पैदा हो गए| एकदिन सुदामा की
पत्नी बीमार पड़ गई... आखिर मर गई...सुदामा दुख से
रोने लगा... उसकी पत्नी जो मर गई थी,जिसे वह बहुत
चाहता था, सुंदर थी, सुशील थी... लोगइकट्ठे हो
गए... उन्होंने सुदामा को कहा, आप रोएं नहीं,आप
हमारे राजा हैं... लेकिन रानी जहां गई है, वहीं
आपको भी जाना है, यह मायापुरी का नियम है|
आपकी पत्नी को चिता में अग्नि दी
जाएगी...आपको भी अपनी पत्नी की चिता में
प्रवेश करना होगा...आपको भी अपनी पत्नी के साथ
जाना होगा|सुना,तो सुदामा की सांस रुक गई...
हाथ-पांव फुल गए... अब मुझेभी मरना होगा... मेरी
पत्नी की मौत हुई है,मेरी तो नहीं... भला मैं क्यों
मरूं... यह कैसा नियम है?सुदामा अपनी पत्नी की मृत्यु
को भूल गया...उसका रोना भी बंद हो गया| अब वह
स्वयं की चिंता में डूबगया... कहाभी, 'भई, मैं तो
मायापुरी का वासी नहीं हूं...मुझ पर आपकी नगरी
का कानून लागू नहीं होता... मुझेक्यों जलना होगा|'
लोग नहीं माने, कहा, 'अपनी पत्नी केसाथ आपको
भी चिता में जलना होगा... मरना होगा...यहयहां
का नियम है|' आखिर सुदामा ने कहा, 'अच्छा
भई,चिता में जलने से पहले मुझे स्नान तो कर लेनेदो...'
लोगमाने नहीं... फिर उन्होंने हथियारबंदलोगों की
ड्यूटी लगा दी... सुदामा को स्नान करने दो...देखना
कहीं भाग न जाए... रह-रह कर सुदामा रो उठता|
सुदामा इतना डर गया कि उसके हाथ-पैर कांपने लगे...
वहनदी में उतरा... डुबकी लगाई... और फिर जैसे ही
बाहरनिकला... उसने देखा, मायानगरी कहीं भी
नहीं, किनारे परतो कृष्ण अभी अपना पीतांबर ही
पहन रहे थे... और वह एकदुनिया घूम आया है| मौत के मुंह
से बचकरनिकला है...सुदामा नदी से बाहर आया...
सुदामा रोएजा रहा था| श्रीकृष्ण हैरान हुए... सबकुछ
जानते थे... फिरभी अनजान बनते हुए पूछा, "सुदामा
तुम रो क्यों रो रहेहो?"सुदामा ने कहा, "कृष्ण मैंने जो
देखा है, वह सचथा या यह जो मैं देख रहा हूं|" श्रीकृष्ण
मुस्कराए, कहा,"जो देखा, भोगा वह सच नहीं था|
भ्रम था... स्वप्न था...माया थी मेरी और जो तुम अब
मुझे देख रहे हो... यही सचहै... मैं ही सच हूं...मेरे से
भिन्न, जो भी है, वहमेरी माया ही है| और जो मुझे
ही सर्वत्र देखता है,महसूसकरता है, उसे मेरी माया
स्पर्श नहीं करती| माया स्वयंका विस्मरण है...माया
अज्ञान है, माया परमात्मा सेभिन्न... माया नर्तकी
है... नाचती है... नाचती है... लेकिनजो श्रीकृष्ण से
जुड़ा है, वह नाचता नहीं... भ्रमितनहीं होता...
माया से निर्लेप रहता है, वह जान जाता है,सुदामा
भी जान गया था... जो जान गया वह श्रीकृष्ण
सेअलग कैसे रह सकता है। राधे राधे 

रूद्राक्ष उत्पत्ति की कथा

रूद्राक्ष उत्पत्ति की कथा:- स्कन्ध पुराण के
अनुसार प्राचीन समय में पाताल लोक का राजा
मय बड़ा ही बलशाली, शुरवीर, महापराक्रमी और
अजय राजा था । एक बार उसके मन में लौभ आया
और पाताल से निकलकर अन्य लोको पर विजय
प्राप्त की जाए एैसा मन में विचार किया ।
विचार के अनुसार पाताल लोक के दानवों ने अन्य
लोकों के ऊपर आक्रमण कर दिया और अपने बल के मद
में चुर मय ने हिमालय पर्वत के तीनों श्रृंगों पर तीन
पूल बनाए । जिनमें से एक सोने का, एक चाॅदी का
और एक लोहे का था । इस प्रकार सभी देवताओं के
स्थान पर पाताल लोक के लोगों का वहां राज्य
हो गया । सभी देवतागण इधन-उधर गुफा आदि में
छुपकर अपना जीवन व्यतित करने लगे । अन्त में सभी
देवतागण ब्रह्माजी के पास गये और उनसे प्रार्थना
की कि पाताल लोक के महापराक्रमी त्रिपुरासुरों
से हमारी रक्षा करें । तब ब्रह्माजी ने उनसे कहा कि
त्रिपुरासुर इस समय महापराक्रमी हैं । समय और
भाग्य उसका साथ दे रहा हैं । अतः हम सभी को
त्रिलोकीनाथ भगवान विष्णु की शरण में चलना
चाहिए । हमारा मनोरथ अवश्य ही पूर्ण होगा । इस
प्रकार ब्रह्माजी सहित समस्त देवगण विष्णु लोक
पहुॅचकर भगवान विष्णु की स्तुति करने लगें । देवगणों
ने अपनी करूण कथा भगवान विष्णु को सुनाई और
अपनी रक्षा के लिए प्रार्थना की । भगवान विष्णु
ने भी ब्रह्माजी की तरह भगवान शिव की शरण में
जाने को कहा । तत्प्श्चात सभी देवगण भगवान शिव
के पास कैलाश पर्वत पहुॅचे वहां उन्होने प्रभु से शरण
मांगी और अपने जीवन की रक्षा हेतु प्रार्थना की
। तब भगवान विष्णु और ब्रह्मा आदि सहित सभी
देवतागण व स्वयं भगवान शिव पृथ्वी मंडल पर रथ को
लेकर, तथा अपना धनुष बाण लेकर और स्वयं भगवान
विष्णु दिव्य बाण बनकर भगवान शिव के सामने
उपस्थित हुए । इस प्रकार भगवान शिव ने सागर स्वरूप
तूणिर को बांध युद्ध के लिए रवाना हुए ।
त्रिपुरासुरों के नगर में पहुॅचकर भगवान शिव ने
शुलमणी भगवान नारायण स्वरूप धारण कर अमोघ
बाण को धनुष में चढ़ाकर निशाना साधते हुए
त्रिपुरासुर पर प्रहार किया जिससे त्रिपुरासुरों के
तीनों त्रिपुर के जलते ही हाहाकार मच गई । त्रिपुर
के दाह के समय भगवान शिव ने अपने रोद्र शरीर को
धारण कर लिया और अपनी युद्ध की थकान मिटाने
हेतु सुन्दर शिखर पर विश्राम करने हेतु पहुॅचे । विश्राम
के बाद भगवान शिव जोर-जोर से हंसने लगे । भगवान
रूद्र के नेत्रों से चार आॅसु टपक पड़े। उन्हीं चार बूंद
अश्रुओं के उस शेल शिखर पर गिर जाने से चार अंकुर
पैदा हुए । समयानुसार अंकुर बड़े होने से कोई पत्र,
पुष्प व फल आदि से हरे-भरे हो गये और रूद्र के
अश्रुकणों से उत्पन्न ये वृक्ष रूद्राक्ष नाम से
विख्यात हुए ।

Wednesday, 12 August 2015

Karmo ka fal

कर्मों का फल तो झेलना पडे़गा।

...
एक दृष्टान्त:-

भीष्म पितामह रणभूमि में
शरशैया पर पड़े थे।
हल्का सा भी हिलते तो शरीर में घुसे बाण भारी वेदना के साथ रक्त की पिचकारी सी छोड़ देते।

ऐसी दशा में उनसे मिलने सभी आ जा रहे थे। श्री कृष्ण भी दर्शनार्थ आये। उनको देखकर भीष्म जोर से हँसे और कहा.... आइये जगन्नाथ।.. आप तो सर्व ज्ञाता हैं। सब जानते हैं, बताइए मैंने ऐसा क्या पाप किया था जिसका दंड इतना भयावह मिला?

कृष्ण: पितामह! आपके पास वह शक्ति है, जिससे आप अपने पूर्व जन्म देख सकते हैं। आप स्वयं ही देख लेते।

भीष्म: देवकी नंदन! मैं यहाँ अकेला पड़ा और कर ही क्या रहा हूँ? मैंने सब देख लिया ...अभी तक 100 जन्म देख चुका हूँ। मैंने उन 100 जन्मो में एक भी कर्म ऐसा नहीं किया जिसका परिणाम ये हो कि मेरा पूरा शरीर बिंधा पड़ा है, हर आने वाला क्षण ...और पीड़ा लेकर आता है।

कृष्ण: पितामह ! आप एक भव और पीछे जाएँ, आपको उत्तर मिल जायेगा।

भीष्म ने ध्यान लगाया और देखा कि 101 भव पूर्व वो एक नगर के राजा थे। ...एक मार्ग से अपनी सैनिकों की एक टुकड़ी के साथ कहीं जा रहे थे।
एक सैनिक दौड़ता हुआ आया और बोला "राजन! मार्ग में एक सर्प पड़ा है। यदि हमारी टुकड़ी उसके ऊपर से गुजरी तो वह मर जायेगा।"

भीष्म ने कहा " एक काम करो। उसे किसी लकड़ी में लपेट कर झाड़ियों में फेंक दो।"

सैनिक ने वैसा ही किया।...उस सांप को एक लकड़ी में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया।

दुर्भाग्य से झाडी कंटीली थी। सांप उनमें फंस गया। जितना प्रयास उनसे निकलने का करता और अधिक फंस जाता।... कांटे उसकी देह में गड गए। खून रिसने लगा। धीरे धीरे वह मृत्यु के मुंह में जाने लगा।... 5-6 दिन की तड़प के बाद उसके प्राण निकल पाए।
....

भीष्म: हे त्रिलोकी नाथ। आप जानते हैं कि मैंने जानबूझ कर ऐसा नहीं किया। अपितु मेरा उद्देश्य उस सर्प की रक्षा था। तब ये परिणाम क्यों?

कृष्ण: तात श्री! हम जान बूझ कर क्रिया करें या अनजाने में ...किन्तु क्रिया तो हुई न। उसके प्राण तो गए ना।... ये विधि का विधान है कि जो क्रिया हम करते हैं उसका फल भोगना ही पड़ता है।.... आपका पुण्य इतना प्रबल था कि 101 भव उस पाप फल को उदित होने में लग गए। किन्तु अंततः वह हुआ।....

जिस जीव को लोग जानबूझ कर मार रहे हैं... उसने जितनी पीड़ा सहन की.. वह उस जीव (आत्मा) को इसी जन्म अथवा अन्य किसी जन्म में अवश्य भोगनी होगी।

अतः हर दैनिक क्रिया सावधानी पूर्वक करें।.
👌👌👌
जीवन मे कैसा भी दुख और कष्ट  आये पर भक्ति मत छोडिए

क्या कष्ट आता है तो आप भोजन करना छोड देते है ?
क्या बीमारी आती है तो ? आप सांस लेना छोड देते है ?        
नही ना !
फिर जरा - सी तकलीफ़ आने पर आप भक्ति करना क्यों छोड़ देते हो ?
कभी भी दो चीज मत छोडिए - भजन और भोजन !

भोजन छोड. दोगे तो ज़िंदा नही रहोगे !
भजन छोड. दोगे तो कही के नही रहोगे
सही मायने में भजन ही भोजन है l💐👏💐

Tuesday, 2 June 2015

jai shri krishn(माधव मुस्करा के बोले कोई किसी के यहाँ सिर्फ तीन वजह से खाता है 1.भाव में 2.अभाव में 3.प्रभाव में

भाव प्रधान सन्देश......

महाभारत का युद्ध रोकने के अंतिम प्रयास हेतू
स्वयं श्री कृष्ण
शांती प्रस्ताव लेकर
ह्स्तीनापुर पहूँचे..

कुटिल शकूनी ने कृष्ण को भोजन पर
आमंत्रित  करने की
योजना बनाई..

स्वयं दुर्योधन ने उनको निमंत्रण
दिया..

कृष्ण तो फिर कृष्ण है..
निमंत्रण अस्वीकार कर
दिया
और जा पहूँचे विदूर के घर..
विदुरानी कृष्ण पर
अपार स्नेह रखती थी..

अचानक कृष्ण को देख
भावुक हो गई.
कृष्ण ने जब कहा क़ि
भूख लगी है
तो तुरतं केले ले आई..
और बेसुधी में
गूदा तो फेक देती
और छिलका खिला देती.
माधव भी
बिना कुछ कहे
प्रेम से खाते रहे..

बात फैली..

दुर्योधन जो कृष्ण से बैर भाव रखता था
ताना मारके बोला..
केशव मैने तो छप्पन भोग बनवाये थे
पर आपको तो
छिलके ही पंसद आये..

माधव मुस्करा के बोले
कोई किसी के यहाँ
सिर्फ तीन वजह से खाता है....

1.भाव में
2.अभाव में
3.प्रभाव में

भाव तुझमें है नहीं..
अभाव मुझे है नहीं
और प्रभाव तेरा
मै मानता नहीं.
अब तू ही बता
कैसे तुम्हारा
निमंत्रण स्वीकार करता..

मैं वहीं गया
जहाँ मुझे जाना चाहिये था.
मै भोजन का नहीं
भाव का भूखा हूँ
और हमेशा रहूँगा.

दुर्योधन के पास
कोई जवाब ना था..

          🌹जय श्री क्रष्ण

Sunday, 31 May 2015

हनुमानजी की रामभक्ति की गाथा संसार में भर में गाई जाती है. लक्ष्मणजी की भक्ति भी अद्भुत थी. लक्ष्मणजी की कथा के बिना श्रीरामकथा पूर्ण नहीं है.

🙏🚩🙏🚩ऊँ 🙏🚩🙏🚩


भक्तिकथा

हनुमानजी की रामभक्ति की गाथा संसार में भर में गाई जाती है. लक्ष्मणजी की भक्ति भी अद्भुत थी. लक्ष्मणजी की कथा के बिना श्रीरामकथा पूर्ण नहीं है.

अगस्त्य मुनि अयोध्या आए और लंका युद्ध का प्रसंग छिड़ गया. भगवान श्रीराम ने बताया कि उन्होंने कैसे रावण और कुंभकर्ण जैसे प्रचंड वीरों का वध किया और लक्ष्मण ने भी इंद्रजीत और अतिकाय जैसे शक्तिशाली असुरों को मारा.

अगस्त्य मुनि बोले- श्रीराम बेशक रावण और कुंभकर्ण प्रचंड वीर थे, लेकिन सबसे बड़ा वीर तो मेघनाध ही था. उसने अंतरिक्ष में स्थित होकर इंद्र से युद्ध किया था और बांधकर लंका ले आया था. ब्रह्मा ने इंद्रजीत से दान के रूप में इंद्र को मांगा तब इंद्र मुक्त हुए थे. लक्ष्मण ने उसका वध किया इसलिए वे सबसे बड़े योद्धा हुए.

श्रीराम को आश्चर्य हुआ लेकिन भाई की वीरता की प्रशंसा से वह खुश थे. फिर भी उनके मन में जिज्ञासा पैदा हुई कि आखिर अगस्त्य मुनि ऐसा क्यों कह रहे हैं कि इंद्रजीत का वध रावण से ज्यादा मुश्किल था.

अगस्त्य मुनि ने कहा- प्रभु इंद्रजीत को वरदान था कि उसका वध वही कर सकता था जो चौदह वर्षों तक न सोया हो, जिसने चौदह साल तक किसी स्त्री का मुख न देखा हो और चौदह साल तक भोजन न किया हो.

श्रीराम बोले- परंतु मैं बनवास काल में चौदह वर्षों तक नियमित रूप से लक्ष्मण के हिस्से का फल-फूल देता रहा. मैं सीता के साथ एक कुटी में रहता था, बगल की कुटी में लक्ष्मण थे, फिर सीता का मुख भी न देखा हो, और चौदह वर्षों तक सोए न हों, ऐसा कैसे संभव है.

अगस्त्य मुनि सारी बात समझकर मुस्कुराए. प्रभु से कुछ छुपा है भला! दरअसल, सभी लोग सिर्फ श्रीराम का गुणगान करते थे लेकिन प्रभु चाहते थे कि लक्ष्मण के तप और वीरता की चर्चा भी अयोध्या के घर-घर में हो.

अगस्त्य मुनि ने कहा- क्यों न लक्ष्मणजी से पूछा जाए. लक्ष्मणजी आए. प्रभु ने कहा कि आपसे जो पूछा जाए उसे सच-सच कहिएगा.

प्रभु ने पूछा- हम तीनों चौदह वर्षों तक साथ रहे फिर तुमने सीता का मुख कैसे नहीं देखा, फल दिए गए फिर भी अनाहारी कैसे रहे और 14 साल तक सोए नहीं, यह कैसे हुआ.

लक्ष्मणजी ने बताया- भैया जब हम भाभी को तलाशते ऋष्यमूक पर्वत गए तो सुग्रीव ने हमें उनके आभूषण दिखाकर पहचानने को कहा. आपको स्मरण होगा मैं तो सिवाए उनके पैरों के नुपूर के कोई आभूषण नहीं पहचान पाया था क्योंकि मैंने कभी भी उनके चरणों के ऊपर देखा ही नहीं.

चौदह वर्ष नहीं सोने के बारे में सुनिए- आप औऱ माता एक कुटिया में सोते थे. मैं रातभर बाहर धनुष पर बाण चढ़ाए पहरेदारी में खड़ा रहता था. निद्रा ने मेरी आंखों पर कब्जा करने की कोशिश की तो मैंने निद्रा को अपने बाणों से बेध दिया था.

निद्रा ने हारकर स्वीकार किया कि वह चौदह साल तक मुझे स्पर्श नहीं करेगी लेकिन जब श्रीराम का अयोध्या में राज्याभिषेक हो रहा होगा और मैं उनके पीछे सेवक की तरह छत्र लिए खड़ा रहूंगा तब वह मुझे घेरेगी. आपको याद होगा राज्याभिषेक के समय मेरे हाथ से छत्र गिर गया था.

अब मैं 14 साल तक अनाहारी कैसे रहा! मैं जो फल-फूल लाता था आप उसके तीन भाग करते थे. एक भाग देकर आप मुझसे कहते थे लक्ष्मण फल रख लो. आपने कभी फल खाने को नहीं कहा- फिर बिना आपकी आज्ञा के मैं उसे खाता कैसे. मैंने उन्हें संभाल कर रख दिया. सभी फल उसी कुटिया में अभी भी रखे होंगे.

प्रभु के आदेश पर लक्ष्मणजी चित्रकूट की कुटिया में से वे सारे फलों की टोकरी लेकर आए और दरबार में रख दिया. फलों की गिनती हुई. सात दिन के हिस्से के फल नहीं थे. प्रभु ने कहा- इसका अर्थ है कि तुमने सात दिन तो आहार लिया था.

लक्ष्मणजी ने सात फल कम होने के बारे बताया- उन सात दिनों में फल आए ही नहीं. जिस दिन हमें पिताश्री के स्वर्गवासी होने की सूचना मिली, हम निराहारी रहे. जिस दिन रावण ने माता का हरण किया उस दिन फल लाने कौन जाता.

जिस दिन समुद्र की साधना कर आप उससे राह मांग रहे थे, जिस दिन आप इंद्रजीत के नागपाश में बंधकर दिनभर अचेत रहे, जिस दिन इंद्रजीत ने मायावी सीता को काटा था और हम शोक में रहे, जिस दिन रावण ने मुझे शक्ति मारी और जिस दिन आपने रावण-वध किया- इन दिनों में हमें भोजन की सुध कहां थी.

विश्वामित्र मुनि से मैंने एक अतिरिक्त विद्या का ज्ञान लिया था- बिना आहार किए जीने की विद्या. उसके प्रयोग से मैं चौदह साल तक अपनी भूख को नियंत्रित कर सका जिससे इंद्रजीत मारा गया.

भगवान श्रीराम ने लक्ष्मणजी की तपस्या के बारे में सुनकर उन्हें हृद्य से लगा लिया.

🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏

Friday, 29 May 2015

rashtriya swayamsevak sangh)संघ की शुरुआत सन् 1925 में विजयदशमी के दिन परमपूज्य डा०केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गयी थी

RSS👉 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्या... है.....??

"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विशुद्ध रूप से एक राष्ट्रवादी संघटन है", जिसके सिद्धान्त हिंदुत्व में निहित और  आधारित हैं।

संघ की शुरुआत सन् 1925 में विजयदशमी के दिन परमपूज्य डा०केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गयी थी और आपको यह जानकर काफी ख़ुशी होगी कि बीबीसी के अनुसार संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है।

भारत में संघ की लगभग पचास हजार से
भी ज्यादा शाखा लगती हैं और संघ में लगभग 25 करोड़ स्वयंसेवी हैं । वस्तुत: शाखा ही तो संघ की बुनियाद है जिसके ऊपर आज यह इतना विशाल संगठन खड़ा हुआ है।

शाखा की सामान्य गतिविधियों में खेल, योग वंदना और भारत एवं विश्व के सांस्कृतिक पहलुओं पर बौद्धिक चर्चा परिचर्चा शामिल है। जो भी सदस्य शाखा में स्वयं की इच्छा से आते हैं , वे "स्वयंसेवक" कहलाते हैं ...!

शाखा में बौद्धिक और शारीरिक रूप से स्वयंसेवकों को संघ की जानकारी तो दी ही जाती हैं साथ-साथ समाज, राष्ट्र और धर्म की शिक्षा भी दी जाती है.

सिर्फ इतना ही नहीं हिंदू धर्म में सामाजिक समानता के लिए संघ ने दलितों और पिछड़े वर्गों को मंदिर में पुजारी पद के लिए प्रशिक्षण का समर्थन किया है |

यहाँ तक कि ... महात्मा गाँधी के 1934 RSS के एक कैम्प की यात्रा के दोरान उन्होंने वहां पर पूर्ण अनुशासन पाया और छुआछूत की अनुपस्थिति पायी |

राहत और पुर्नवास संघ की पुरानी परंपरा रही है... उदाहरण के तौर पर संघ ने 1971 के उडीसा चक्रवात और 1977 के आंध्र प्रदेश चक्रवात में राहत कार्यों में महती भूमिका निभाई है |

इतना ही नहीं ... संघ से जुडी "सेवा भारती" ने जम्मू कश्मीर से आतंकवाद से परेशान 57 अनाथ बच्चों को गोद लिया हे जिनमे 38 मुस्लिम (जबकि मुस्लिम संघ को गाली देते हैं फिर भी और 19 हिंदू हैं |

संघ की उपस्थिति भारतीय समाज के हर क्षेत्र में महसूस की जा सकती है जिसकी शुरुआत सन 1925 से होती है। उदाहरण के तौर पर सन 1962 के भारत-चीन युद्ध में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू संघ की भूमिका से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने संघ को सन 1963 के गणतंत्र दिवस की परेड में सम्मिलित होने का निमन्त्रण दिया। और आप यह जान कर ख़ुशी से झूम उठेंगे कि.. सिर्फ़ दो दिनों की पूर्व सूचना पर तीन हजार से भी ज्यादा स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में वहाँ उपस्थित हो गये।

वर्तमान समय में संघ के दर्शन का पालन करने वाले कतिपय लोग देश के सर्वोच्च पदों तक पहुँचने मे भीं सफल रहे हैं। ऐसे प्रमुख व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति पद पर भैरोंसिंह शेखावत, प्रधानमंत्री पद पर अटल बिहारी वाजपेयी एवं उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री के पद पर लालकृष्ण आडवाणी , नरेन्द्र भाई मोदी जैसे दिग्गज लोग शामिल हैं। इतना ही नहीं... जिस दिन सारे स्वयंसेवक सिर्फ एक लाइन बना कर ही सीमा पर खड़े हो गए उस दिन चीन से ले कर बांग्लादेश तक गणवेशधारी स्वयंसेवक ही स्वयंसेवक नजर आयेंगे !

इसीलिए ये शर्म नहीं बल्कि हमारे लिए काफी गर्व की बात होती है ....... जब हमें संघ का स्वयंसेवक कहा जाता है ....!
⛳राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ⛳
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऐक वटवृक्ष है जिसके कई तने और कई शाखाये है।
संघ दुनिया के लगभग 80 से अधिक देशो में कार्यरत है।"संघ के लगभग 50 से ज्यादा संगठन राष्ट्रीय ओर अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है ओर लगभग 200 से अधिक संघठन क्षेत्रीय प्रभाव रखते हैं।
जिसमे कुछ प्रमुख संगठन है जो संघ की विचारधारा को आधार मानकर राष्ट्र और सामाज के बीच सक्रीय है।जिनमे कुछ राष्ट्रवादी,सामाजिक, राजनेतिक, युवा वर्गे के बीच में कार्य करने वाले,शिक्षा के क्षेत्र में,सेवा के क्षेत्र में,सुरक्षा के क्षेत्र में,धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में, संतो के बीच में, विदेशो में,अन्य कई क्षेत्रो में संघ परिवार के संघठन सक्रीय रहते है,जिनमे प्रमुख है:-
⛳🐅विश्व हिन्दू परिषद्
⛳🐅 बजरंगदल
⛳🐅अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्
⛳🐅सेवा भारती
⛳🐅भारतीय किसान संघ
⛳🐅भारतीय जनता पार्टी
⛳🐅भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा
⛳🐅भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा👩
⛳🐅भारतीय मजदूर संघ
⛳🐅भारतीय शिक्षक संघ
⛳🐅विद्या भारती-सरस्वती शिशु मंदिर
⛳🐅भारतीय स्वाभिमान मंच
⛳🐅स्वदेशी जागरण मंच
⛳🐅धर्म जागरण विभाग
⛳🐅युवा क्रांति मंच
⛳🐅नव निर्माण मंच
⛳🐅श्रीराम सेना
⛳🐆वानर सेना
⛳🐅भारत जागो!-विश्व जगाओ
⛳🐅धर्म रक्षा मंच
⛳🐅संस्कृति रक्षा मंच
⛳🐅हिन्दू स्वयंसेवक संघ
⛳🐅प्रवासी भारतीय संघ
⛳🐅नर्मदा बचाओ जागरण मंच
⛳🐅धर्मांतरण विरुद्ध विभाग
⛳🐅वनवासी कल्याण परिषद्
⛳🐅एकल विद्यालय योजना
⛳🐅दुर्गा वाहिनी👩
⛳🐅मातृशक्ति👩
⛳🐅राष्ट्र सेविका👩
⛳🐅ग्राम भारती
🐅🐅🐅🐅🐅🐅🐅🐅🐅🐅🐅

आओ नमन करे इस मातृभूमि को
और दुनिया के सबसे बड़े संघठन से जुड़े।।
⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳⛳

      🚩हिंदुत्व का आधार।👊
                 👇👇👇
   ⛳"संघ शक्ति"⛳🐅🐅🐅
 
                (और)
    🚩 "संघ परिवार"!!🚩
🙏🙏🙏🙏🙏🙏